LatestNewsराज्य

ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक

ग्वालियर. श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालिर व्यापार मेला इस साल 25 दिसंबर से शुरू होगा और यह पूरे दो महीने लगेगा। मतलब ग्वालियर 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक चलेगा। इसकी घोषणा हो चुकी है। यही कारण है कि व्यापार मेला के लिए व्यवस्थांए पूरी करने के लिए निविदाएं जारी की गई है। संभाग आयुक्त मनोज खत्री मेले की तैयारियों पर खुद नजर रख रहे है। संभाग आयुक्त के निर्देश पर मेला की व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों की निविदाएं विधिवत आमंत्रित की जा चुकी है। यह सभी निविदाएं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित की गई है।
ग्वालियर व्यापार मेा प्राधिकरण के सचिव से मिली जानकारी के अनुसारर ऑनलाइन निविदाएं 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। पोर्टल पर मिली निविदाएं 12 नवम्बर को दोपर 12 बजे खोल जाएंगी। मेला क व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों के ठेके लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर निविदा क शर्तें उपलब्ध है।
मेला संबंधी इन व्यवस्थाओं की निविदाएं मांगी
ग्वालियर व्यापार मेला में टीन शेड, बैरिकेडिंग, माइक, टेंट, टैक्सी, अस्थायी बिजली फ़िटिंग, सजावट कार्य व सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के ठेके के लिए पोर्टल पर निविदाएं अपलोड कर दी गई हैं। इसके अलावा फ्लैक्स प्रिंटिंग कार्य, अस्थायी सीसीटीवी कैमरा, मंच पर प्रकाश व्यवस्था, सम्पूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई, शिल्प बाजार की दुकानें तैयार करने, सीवर संधारण, होर्डिंग, दोपहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, परिसरों की साफ-सफाई, पानी की लाइन बिछाने के संबंध में भी निविदाएं पोर्टल पर अपलोड की गई हैं। साथ ही विधिवत विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *