ग्वालियर में शिवरात्री के महा पर्व पर बाबा अचलनाथ का सजा दरबार, रात 12 बजे से दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब
ग्वालियर. महाशिवरात्री के महापर्व के अवसर पर आज लोगो की रात भर से लगी षिवालय पर कतार लोग रात 12 बजे ही मंदिर बाबा अचलनाथ के दर्शन करने वहां पहुंच गए। लाखों की तादाद में शिव मंदिर पहुंचे लोग बाबा के जयकारे लगाये नहीं थक रहे थे।
बाबा अचलनाथ को हटाने औव उखाड़ने का कई बार प्रयास हुआ
बाबा अचलनाथ की महिमा बहुत निराली है बाबा अचलनाथ शहर के एक मात्र ऐसा तीर्थस्थल है जो की हजारो बर्षो से बीच सड़क पर बिराज मान है। इनको हटाने और उखाड़ने का कई बार प्रयास भी हुआ लेकिन जितना टूटते थे सुबह होते ही फिर से उतने बाहर आ जाते थे तब लोगों ने जाना ये तो अचलनाथ है। आज तक अचलेश्वर महादेव के नाम से जाने जाते है यहां की निराली भक्ती है कहा जाता है कि पांच सोमवार कोई भी घी का दीपक लगाता है तो उसकी संम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण हो जाती है और आज शिवरात्री के महापर्व पर लाखो भक्तो ने किया बाबा के दर्शन लगे भंग के स्टॉल।

