ग्वालियर में मेला के लिए जल्द मिलेगी आरटीओ टैक्स में छूट
ग्वालियर. जल्द ही मेला के लिए आरटीओ छूट मिलेगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शीघ्र अति शीघ्र आरटीओ छूट मिल जाएगी। इसलिए व्यापारी जल्द से जल्द आटो मोबाइल सेक्टर पहुंचे। प्रयास किए जा रहे है कि आरटीओ छूट मेला के शुभारंभ से पहले मिल जाए। इसलिए व्यापारी भी अपनी दुकान व शोरुम तैयार करें। क्योंकि आरटीओ छूट मिलने के बाद शोरुम तैयार करने में वक्त् लगेगा जिससे मेला व व्यापारी दोंनो का ही नुकसान होगा। व्यापार मेला में हरिद्धार वाला रेस्टोरेंट तैयार हो चुका है और बीते रोज आमजन के लिए खोल भी दिया गया। रेस्टोरेंट संचालक मिंटू अग्रवाल का कहना था कि 24 घंटे में एक क्वंटल गाजर का हलवा की खपत हो चुकी है। अभी सैलानी तो कम पर मेला में काम करने वाले लोग आ रहे हैं। इधर झूला सेक्टर में भी बड़े बड़े चार झूले सज चुके हैं जिन्हें अब सैलानियों के आने का इंतजार है। जबकि और छोटे मोटे झूले सज रहे हैं।
इस बार मौत का कुआ फिर आने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर इलेक्ट्रोनिक बाजार में भी शोरुम आकार लेने लगे हैं। अतिरिक्त सचिव एसबी सिंह ने दंगल मेला व पशु मेला के आयोजन के लिए भोपाल में बात की। इस पर श्री सिंह का कहना था कि जल्द ही भोपाल पहुंचे प्रस्ताव पर निर्णय ले लिया जाएगा जिससे समय पर पशु मेला दंगल का आयोजन किया जा सके। संभवता अगले दो दिन में इन दोंनो को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा। ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मेला प्राधिकरण कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक भोपाल से आए एमएसएमई के अतिरिक्त सचिव एसबी सिंह ने ली। उन्होंने मेला की तैयारियों को लेकर बिंदुबार जानकारी ली। इसके साथ ही मेला की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त् सचिव ने मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि पुलिस के साथ साथ मेला प्राधिकरण भी अपना कंट्रोल रुम तैयार करे। जिसमें बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाकर मेला पर निगरानी रखी जाए। खोया पाया सामान मिलने पर उसे संबंधित व्यक्ति तक उपलब्ध कराया जा सके। मेला के चारों ओर लाइटिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद अतिरिक्त सचिव ने मेला का भ्रमण भी किया और तैयारियों को देखा। इस मौके पर मेला सचिव राजेन्द्र सिंह और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

