LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में भी होगा लॉजिस्टिक पार्क, बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, रोप-वे, फ्लाई ओवर का निर्माण– नितिन गड़करी

ग्वालियर -केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने समारोह में घोषणा की कि ग्वालियर शहर में स्वर्ण रेखा पर दोनों चरणों का एलीवेटेड रोड़ अत्याधुनिक मलेशिया से आई नई तकनीक के साथ बनाया जायेगा। एलीवेटेड रोड़ के दोनों चरण के टेण्डर एक साथ निकाले जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 6 लेन के आगरा – ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा और मात्र तीन घंटे में दिल्ली से ग्वालियर की दूरी तय की जा सकेगी। लगभग 87 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 2500 करोड़ रूपए की लागत से होगा। उन्होंने घोषणा की कि आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे के किनारे लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना भी की जायेगी। यह भी घोषणा की कि ग्वालियर-आगरा के पुराने मार्ग का जीर्णोद्धार कर फोरलेन सीमेंट कंक्रीट मार्ग बनाया जायेगा, इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
1200 करोड़ रूपए की लागत से ग्वालियर-भिण्ड मार्ग होगा फोरलेन
केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कार्यक्रम में यह भी घोषणा की कि ग्वालियर – भिण्ड – इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग को 1200 करोड़ रूपए की लागत से फोरलेन मार्ग में तब्दील किया जायेगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसी तरह मुरैना से सबलगढ़ तक 300 करोड़ रूपए की लागत से 72 किलोमीटर लम्बा फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण की मांग रखी थी। मांग को पूरा करते हुए उन्होंने मुरैना शहर में बैरियर चौराहे से रेलवे स्टेशन तक फ्लाईओवर बनाने की घोषणा भी की।
अटल एक्सप्रेस-वे अन्य एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा
साथ ही कहा कि अटल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास में क्रांतिकारी साबित होगा। लगभग 20 हजार करोड़ रूपए की लागत से कोटा से इटावा तक 415 किमी लम्बाई में बनने जा रहे इस एक्सप्रेस-वे का अगले 3 माह के भीतर भूमिपूजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखंड व यमुना एक्सप्रेस-वे तथा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। जाहिर है ग्वालियर चंबल अंचल के विकास को नए पंख मिलेंगे। अटल एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर लॉजिस्टिक पार्क, उद्योग, एज्यूकेशन हब बनाने का सुझाव मुख्यमंत्री को दिया।
फूलबाग से किले तक होगा रोप-वे का निर्माण
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कार्यक्रम में घोषणा की कि ग्वालियर शहर में फूलबाग से किले तक 120 करोड़ रूपए की लागत से रोप-वे का निर्माण कराया जायेगा। इससे ग्वालियर के पर्यटन विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।
जलालपुर में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ग्वालियर में जलालपुर – बरौआ के बीच नए रेलवे ओवरब्रिज बनाने की घोषणा भी इस अवसर पर की। मुख्यमंत्री और प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने इस ओर केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी का ध्यान आकर्षित किया था। इस आरओबी के निर्माण से जलालपुर व बरौआ सहित लगभग 2 दर्जन गांवों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शनिश्चरा मंदिर जाने वाले श्रृद्धालुओं को भी आवागमन में आसानी रहेगी।
ग्वालियर को बनायेंगे औद्योगिक हब 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि ग्वालियर का औद्योगिक वैभव फिर से लौटायेंगे। इक्यूवेशन सेंटर का निर्माण कर ग्वालियर को फिर से औद्योगिक हब बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर तेज गति से बढ़ता हुआ शहर है। यहाँ पर आद्योगिक निवेश के साथ-साथ पर्यटन, मेडीकल व इलेक्ट्रोनिक हब बनाने का काम भी किया जायेगा। हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें। साथ ही कहा कि सरकार एक साल के भीतर एक लाख भर्ती करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा एक्सप्रेस-वे व चंबल एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक धंधे स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रॉक्सीपुल से महाराज बाड़ा तक बनेगा फ्लाई ओवर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर शहर को आधुनिक शहर बनाने की बड़ी में रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा तक और हजीरा क्षेत्र में फ्लाई ओवर बनाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि एलीवेटेड रोड के द्वितीय चरण के काम और फूलबाग से किले तक के रोप वे के निर्माण में भी राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel