ग्वालियर में बनेंगे स्ट्रीट वेंडरों के लिए हाट-बाजार
भोपाल. देश के आम बजट में गांव, गरीब, किसान और युवओं पर फोकस किया है। इसका अधिक से अधिक लाभ मध्य प्रदेश को हो इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। दरअसल बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
बजट में आगामी 2 वर्ष में एक करोड किसानों को उत्पादों के प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सहायता देने की घोषणा की गई है साथ ही 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनाने की घोषणा हुई है। प्रदेश की ओर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में हाट बाजार बनाने के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम बजट को लेकर अधिकारियों से बैठक की। वहीं मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से जुडी योजनाओं को अध्ययन करके प्रस्ताव शीघ्र भेजें।

