LatestNewsराज्य

ग्वालियर में बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रोफेसर पर गोलियां चलाई

ग्वालियर. सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रोफेसर पर गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं प्रोफेसर की कार पर पथराव भी कर दिया। झगड़ा बाइक और कार टकराने पर हुआ था। जब प्रोफेसर ने कार सही कराने के लिए कहा तो बाइक सवारों ने अपने साथी बुला लिए। जिसके बाद बाइक सवार के साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। घटना हजीरा यादव धर्मकांटा मेजबान रेस्टोरेंट के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फायरिंग होते देख कुछ मिनट के लिए सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। हमलावर कौन थे और कहां से आए थे यह पता नहीं चल सका है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हमलावर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
शहर के गोला का मंदिर निवासी संतोष सिंह राठौर प्रोफेसर हैं। वे अभी वह ट्रिपल आईटीएम संस्थान हजीरा में पदस्थ हैं। सोमवार दोपहर 2.30 बजे अपनी कार से घर लंच करने जा रहे थे। वे यादव धर्मकांटा एरिया में मेजबान रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिस पर संतोष सिंह बाहर निकले और बाइक सवार को पकड़कर कार सही कराने के लिए कहा। एक्सीडेंट होते ही बाइक सवार एक युवक उतरकर भाग गया। प्रोफेसर ने जिस युवक को पकड़ा पहले तो उसने बहाना बनाया कि उसके पिता हॉस्पिटल में भर्ती हैं इसलिए वह जल्दबाजी में गाड़ी चला रहा था और टक्कर हो गई। जब प्रोफेसर ने एक नहीं सुनी तो बाइक सवार ने उनकी कार सही कराने का वादा किया और फोन कर पैसे मंगाने के लिए कहा। बाइक सवार ने पैसे मंगाने का कहकर कॉल किया और गुंडे बुला लिए। कुछ ही देर में दो से तीन युवक और आ गए। वे चेहरे पर मफलर बांधे हुए थे। आते ही इन्होंने दिनदहाड़े कट्टा लहराया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां चलते देख प्रोफेसर ने यहां-वहां छुपकर जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş