ग्वालियर में प्रैक्टिस कर घर जा रही बॉक्सर पर मनचले गोली चलाई
ग्वालियर. सब जूनियर बॉक्सिंग की नेशनल प्लेयर पर बीच सड़क पर फायरिंग कर दो युवकों ने दहशत फैला दी। एक्टिवा पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने नाबालिग बॉक्सिंग प्लेयर और उसके दोस्त पर झांसी रोड थाना क्षेत्र के अचलेश्वर मंदिर के पास में फायर कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। प्लेयर और उसका दोस्त दोनों ही वहां से निकल भागे। यह दोनों ही नाबालिग हैं। और प्लेयर हाल ही में विशाखापट्टनम में आयोजित सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है। प्लेयर बॉक्सिंग की जूनियर ग्रुप की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। बता दें कि प्लेयर के मुताबिक उसके घर के नजदीक ही हमलावर युवकों में से एक युवक रहता है। इससे पहले भी हमलावर युवक ने प्लेयर से दोस्ती की पेशकश की थी लेकिन प्लेयर द्वारा इनकार किए जाने के बाद नाराज था और वह उसे सबक सिखाने की मन में ठाने हुए था।
बदमाशों ने अचलेश्वर मार्ग पर रोककर फायर किया
शुक्रवार को जब प्लेयर अपने सहपाठी के साथ तरुण पुष्कर से घर की ओर जा रही थी। तभी उसे बदमाशों ने अचलेश्वर मार्ग पर रोककर दोनों से पूछताछ करने के बाद एक युवक ने स्कूटर की डिक्की से देशी तमंचा निकाला और उन पर फायर कर दिया।इसके बाद एक्टिवा सवार दोनों हमलावर भाग निकले। प्लेयर पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहा पुलिस ने प्लेयर के घर वालों को सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया।फिलहाल पुलिस ने प्लेयर की शिकायत पर हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही रहे हैं।

