Latestराज्य

ग्वालियर में पति के दोस्त ने किया रेप, पति रिश्तेदार की मदद के लिए अस्पताल में था, दोस्त उसकी पत्नी का कर रहा था शारीरिक शोषण

ग्वालियर. शहर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। जहां पति के दोस्त ने डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया है। महिला को उस समय आरोपी ने शिकार बनाया, जब पति अपने रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने पर वहां उनके साथ था इसके बाद पति की हत्या की धमकी देकर रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। घटना जनकगंज इलाके की है।

जनकगंज निवासी 22 साल की महिला थाने पहुंची और बताया कि उसका पति टैक्सी चालक है। पति की दोस्ती भंडारी बाल्मीकि नामक युवक से थी। 6 महीने पहले उनके रिश्तेदार बीमार होने से अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसके पति पर थी। पति अस्पताल में था तभी उनका दोस्त भंडारी पति से मिलने के बहाने घर आया। महिला को अकेला देखकर भंडारी अंदर आ गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति की हत्या कर देगा। पहले से आने जाने के चलते महिला भी उसे जानती थी।

6 महीने से कर रहा था शोषण
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था। जब उसका पति घर पर नहीं होता तो आरेापी उसके घर पर आकर गलत काम करता था। कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। अब महिला से सहन नहीं हो रहा था तो उसने पुलिस में जाने का फैसला किया। आरोपी पड़ोसी है और टैक्सी चलाता है। इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet