ग्वालियर में नकली फेवीक्विक बनाते 3 पकड़े
ग्वालियर. पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर नकली फेवीक्विक बनाकर शहर में सप्लाई करने वाली एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई है कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकली ट्यूब मिले हैं वहीं पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लिया है पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि नकली ट्यूब बनाकर बेचने में ज्यादा फायदा होता है क्योंकि इस फेविक्विक की मार्केट में ज्यादा डिमांड है इसलिए से बेचने में कोई दिक्कत नहीं आती है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को मौके से 432 नकली फेवीक्विक के ट्यूब मिले
जनकगंज थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा काफी समय से सूचना मिल रही थी कि असली फेवीक्विक के नाम पर नकली फैब्रिक बनाकर शहर की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। और यह नकली फेवीक्विक बनाने का धंधा महाराज बाड़ा क्षेत्र के चावडी बाजार में चल रहा है। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर एक दुकान में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 432 नकली फेवीक्विक के ट्यूब मिले। बरामद किए गए सभी ट्यूब देखने में बिल्कुल असली दिखाई दे रहे थे। यह नकली फेवीक्विक बनाने का धंधा महेश गुप्ता नाम का कारोबारी कर रहा था।
आरोपी बोला ज्यादा मुनाफा मिलता है
पकड़े गए आरोपी महेश गुप्ता कि नकली फेवीक्विक बनाने की जानकारी फेवीक्विक बनाने चाली कंपनी की मार्केटिंग टीम को लगी काफी समय से मिल रही थी। जिसपर कंपनी का कर्मचारी धर्मेन्द्र नरवरिया ‘ग्राहक बनकर महेश की दुकान पर पहुंचा। उसने महेश से फेवीक्विक मांगी। धर्मेन्द्र को सामान्य ग्राहक समझ कर महेश ने नकली फेवीक्विक थमा दी। से विकेट लेने के बाद कर्मचारी सिरा थाने पहुंचे और सारे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी महेश गुप्ता और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

