Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में दाताबंदी छोड़ गुरूद्वारा पर 24 घंटे चालू है मेगा किचन, 3 दिन तक रोज लाखों लोगों के लिए प्रसाद बनाने में जुटे 800 लोग

ग्वालियर. दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा के 400 साल पूरे होने पर 3 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। रोजाना डेढ़ लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के प्रसाद के लिए यहां सबसे बड़ा लंगर तैयार हो चुका है। लंगर बनाने और खिलाने की जिम्मेदारी आनंदपुर साहिब पंजाब से आई संगत के 800 लोग संभाल रहे हैं। पूरा खाना देसी घी में बनाया जा रहा है। संगत से बाबा सिंह ने बताया कि अभी 800 लोग लंगर बनाने से लेकर खिलाने तक के इंतजाम संभाल रहे हैं। 24 घंटे तंदूर जल रहे हैं। इसके लिए 50 ट्रक लकड़ियों का इंतजाम किया गया है। रविवार शाम एक दल और पंजाब से ग्वालियर पहुंच गया है। हमारा उद्देश्य यहां आने वाले भक्तों, श्रद्धालुओं को अच्छा प्रसाद खिलाना है। एक भी पकवान में तेल का उपयोग नहीं किया गया है। लंगर के भोग में चपाती में तवा रोटी और तंदूर रोटी दोनों का विकल्प है। सुबह शाम चाय-कॉफी से लेकर खाने का प्रसाद तक ताजा बना रहे हैं और खिला रहे हैं, इसलिए 24 घंटे किचन खुला है।

1 करोड़ लीटर पानी, 50 ट्रक लकड़ी का इंतजाम
किचन में तंदूर को 3 दिनों तक 24 घंटे जलाने के लिए 50 ट्रक लकड़ी कई शहरों से यहां आई हैं। यह दान की लकड़ी है। मतलब इसके लिए कोई पेड़ नहीं काटा गया है। यह वह लकड़ी है, जो जमीन टूट कर अपने आप गिरी है। इसके अलावा, गुरुद्वारा के सेवादार बाबा देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लोग आएंगे, तो पानी की जरूरत पड़ेगी। किले की इतनी ऊंचाई पर 1 करोड़ लीटर पानी स्टोर किया गया है। यह जल किसी नल या कुएं का नहीं है। गुरुद्वारा की वाटर हार्वेस्टिंग से यह तालाब पिछले कुछ दिनों में भरा गया है। इसका उपयोग कार्यक्रम में आने वाले और ठहरने वालों को लिए होगा।

हजारों किलो प्याज, आलू और मसाले लग रहे
दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा में तीन दिन के लिए लंगर में प्रसाद बनाने के लिए कोई भी सब्जी, आटा या फल फुटकर में नहीं, बल्कि हजारों किलो की मात्रा में आया है। जैसे हजारों किलो प्याज, आलू, टमाटर आए हैं। मसालों के पैकेट 100-100 किलो के आए हैं। सारे मसाले संगत ने खुद तैयार किए हैं।

4 लाख मास्क बांटे जाएंगे, वैक्सीन भी लगाई जाएगी
मास्क बांटने के साथ वैक्सीन भी लगाई जाएगी। 26 सितंबर से यहां नगर कीर्तन यात्राएं अंचल के विभिन्न हिस्सों से आना शुरू हो गई हैं। 30 सितंबर से यहां पर वैक्सीनेशन कैंप लगा दिया गया है। इसमें औसतन 50 लोग प्रतिदिन वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यहां 4 लाख मास्क बांटने के लिए रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş supertotobet giriş supertotobet jojobet giriş jojobet casibom casibom giriş jojobet giriş jojobet interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş marsbahis giriş marsbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ Hiltonbet Hiltonbet giriş jojobet alobet alobet giriş betcio betcio giriş grandpashabet grandpashabet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet betgit jojobet betpuan gameofbet grandpashabet grandpashabet teosbet holiganbet Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet imajbet matbet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş