LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, तोड़े गए 5 मकान, एलिवेटेड रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज

ग्वालियर. शहर की सडक़ों को जाम करने वाले अतिक्रमण पर प्रशासन आखिरकार सख्त रुख अपनाया। बहोड़ापुर कटी घाटी से शनि मंदिर तक बन रही सड़क में बाधा बने अतिक्रमणों पर बीते दिन बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई करते हुए 5 मकान, 4 दुकानें, 8 चबूतरे और 10 टीनशेड तोड़कर रास्ता साफ कराया। इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने जेसीबी के आगे लेटने और चढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल, भवन अधिकारियों और अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुल 27 अतिक्रमण हटाए गए।
एलिवेटेड रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम अब तेज
बीते दिन मुरैना लिंक रोड स्थित तलवार वाले हनुमान मंदिर के सामने से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम अब तेज हो सकती है। राजस्व अधिकारियों ने अब जगह खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। लोग पुनर्वास की मांग पर अड़े हैं। उनका तर्क है कि हमने कोई मुआवजा नहीं लिया और जिस सर्वे नंबर में मकान बने हैं। वह निजी खाते के हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। फिलहाल इस सप्ताह छिद्दे का पुरा व समाधि के पास स्थित मकान और हजीरा पुल के पास की दुकानें हट सकती हैं।
हट सकते 49 मकान-दुकान
किलागेट से हजीरा के बीच बने पुल पर सिविल अस्पताल की लाइन में स्वर्ण रेखा किनारे बनी 21 दुकानों को हटाया जाना है। लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पीछे और छिद्दे का पुरा में 28 मकानों को हटाया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि यह जगह जल संसाधन विभाग ने अधिग्रहित कर मुआवजा दे दिया था और लोगों ने फिर कब्जा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet matbet giriş sahabet onwin betcio casibom giriş casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet casibom çarkbet casinomilyon casinomilyon nesinecasino betbey ibizabet jojobet jojobet jojobet grandpashabet casinoroyal