ग्वालियर-भोपाल संभाग में लुढ़का रात का तापमान, 2 से 3 गिरेगा तापमान
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में मौसम फिर से बदल रहा है। दिन में ठण्डी हवा चल रही तो रातें सर्द हैै। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल-ग्वालियर संभाग में पारा 3 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है। अगले 2 दिन यानी रविवार-सोमवार को 2 से 3 डिग्री तक पारा और लुढ़केगा। वहीं, अंतिम सप्ताह में दिन में गर्मी और रातें ठण्डी रहेगी।
मौसम विभाग के मुतातबिक, भोपाल में 3 डिग्री और जबलपुर में पारा 12 डिग्री पर आ गया है। ग्वालियर में भी 14.7 डिग्री सैल्सियस, इन्दौर में 16 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.2 डिग्री रहा है। धार, गुना, खरगौन, रतलाम, मण्डला, राजगढ़, सागर, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़ और बालाघाट में भी पारे में गिरावट देखने को मिली है।
दिन में चल रही ठंडी हवायें
शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। धू पतो खिली रही, लेकिन हवाओं से ठण्डक बनी रही है। इस वजह से दिन में चूभन वाली धूप नहीं रहीं। भोपाल में हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार रही है। ग्वालियर, इन्दौर ओर उज्जैन, जबलपुर सहित अन्य शहरों में भी मौसम बदल रहा है।

