Uncategorized

बीयर से भरा कंटेनर गोल पहाडि़या चौराहा पर दबोचा, कंटेनर को पुलिस ने किया जब्त

ग्वालियर. पुलिस ने गोलपहाडि़या इलाके से एक बीयर से भरा ट्रक (कंटेनर) जब्त किया है। जो खण्डवा से ग्वालियर रायरू डिस्टलरी के लिये निकला था। इस कंटेनर को एक रात पहले ही डिस्टलरी पहुंचना था। लेकिन निर्धारित रूट और समय -सीमा खत्म होने के बावजूद वह शहर में खड़ा किया। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 40 लाख रूपये की बीयर समेत कंटेनर को जब्त कर लिया और ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है।
कंटेनर गोल पहाडिया पर खड़ा मिला
सीएसपी लश्कर आयुष गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह खबर मिली थी कि गोल पहाडि़या पुलिस चौकी के पास एक शराब से भरा कंटेनर संदिग्ध रूप से खड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर की जांच की तो उसमें 2 कंकी 3 ब्रांडेड वीयर की 1400 पेटियां पायी गयी है। जिनमें बोतल और केन दोनों शामिल थी। पुलिस ने कंटेनर समेत पूरा माल जब्त कर लिया और ड्रायवर विजय शाक्य, निवासी गोल पहाडि़या जनकगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परमिट खत्म होने के बाद सिटी में घुसा
ड्रायवर विजय शाक्य ने बताया कि वह खण्डवा से बीयर की पेटियां लेकर निकला और ग्वालियर की रायरू डिस्टलरी में इसे उतारना था। उसका परमिट शनिवार की रात 12 तक वैध और ग्वालियर वायपास से जाने का रूट निर्धारित था। लेकिन परमिट खत्म होने के बावजूद वह वायपास की बजाय शहर में प्रवेश कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *