ग्वालियर पुलिस ने 45 दिन में 6 करोड़ 95 लाख रूपये स्मैक पकड़ी, लूट, वाहनचोरी जैसे अपराधों में आयी कमी-अमित सांघी
ग्वालियर. मादक पदार्थो को लेकर ग्वालियर पुलिस ने एसपी अमित सांघी की अगुआई में 15 सितम्बर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलाये अभियान में 3 किलो 800 ग्राम स्मैक भिन्न भिन्न इलाकों से पकड़ी गयी है जिसकी मार्केट वैल्यू 6 करोड़ 95 लाख रूपये आंकी गयी है इस अभियान में 140 आरोपी गिरफ्तार 115 कैस बेचने और खरीदने के हैं। इसके अलावा 19 क्विंटल गांजा, 8.50 किलो डोडा चूरा 1 किलो अफीम जब्त की गयी है। मादक पदार्थो की धर पकड़ से शहर में होने अपराध लूट, वाहन चोरी जैसे अपराधों में कमी आई है। यह बात एसपी अमित सांघी ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
दो तस्करों को 12 लाख रूपये कीमत की 120 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार
उप पुलिस अधीक्षक अपराध विजय भदौरिया की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 13 अक्टूबर को टीआई क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा मेला ग्राउण्ड, ऑफिस रोड के पास क्राईम ब्रांच की एक टीम उप निरीक्षक सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में भेजा गया। पुलिस टीम को बताये स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति चैक शर्ट व क्रीम कलर का पेंट पहने हुए खड़ा दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा भागकर धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पेंट की दाहिनी जेब से सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 40 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 04 लाख रूपये है।
लोअर की जेब से 80 ग्राम स्मैक बरामद
13 अक्टूबर को दूसरी सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उप निरीक्षक नितिन छिल्लर के नेतृत्व में बरेठा टोल के पास पहुंचकर देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति जिसने काली टी-शर्ट व काले रंग का लोअर पहने हुए है तथा वह लाल रंग का पिट्टू बैग लिये हुए खडा है। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से धरदबोचा। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर लोअर की जेब से 80 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमती 08 लाख रूपये है।
जब्त स्मैक
एक प्रकरण में जप्त स्मैक 40 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 04 लाख रूपये।
दूसरे प्रकरण में जप्त स्मैक 80 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 08 लाखरूपये ।
उक्त दोनों प्रकरणों में जप्त कुल स्मैक 120 ग्राम अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, क्राईम ब्रांच की प्रथम टीम-उपनिरीक्षक सतीश सिंह यादव, हैडकान्स्टेबल घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक योगन्द्र तोमर, राजीव शुक्ला, आशीष शर्मा क्राईम ब्रांच की द्वितीय टीम- उप निरीक्षक नितिन छिल्लर, एएसआइ्र राजीव सोलंकी, आरक्षक जल सिंह सिकरवार, सत्येन्द्र कुशवाह, आरक्षक नवीन पाराशर, विद्याचरण शर्मा आदि टीम ने कार्यवाही करते स्मैक आरोपियों को दबोचने में कामयाबी मिली।

