Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर VIP रोड पर भरा गड्‌ढा, लापरवाही से छोड़े गए गड्‌ढे पर फिसलकर छात्र हुआ था घायल

ग्वालियर. शहर के VIP रोड कही जाने वाली गांधी रोड पर आखिरकार प्रशासन ने वो गड्‌ढ्ा भरवा दिया है जिससे आए दिन हादसे हो रहे थे। 6 दिन पहले यहां लापरवाही से छोड़े गए गड्‌ढे और गिट्‌टी-रेत पर फिसलकर एक BBA का स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हुआ था जो अभी तक हॉस्पिटल में भर्ती है। छात्र के घायल होने के बाद उसके पिता ने मुहिम चलाई और लापरवाही करने वालों के खिलाफ FIR की मांग की। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अब रोड साफ कराकर गड्‌ढ्ा भर दिया गया है। पर जागरूक पिता का कहना है कि सफाई करने व गड्‌ढा भरने से लापरवाही कम नहीं होती है।

रंग लाई एक पिता की मुहिम, भरा गड्ढा
इस मामले में एक छात्र वरुण सरदाना के पिता आशीष ने आवाज उठाई और लापरवाही से गड्‌ढा खुला छोड़ने वालों के खिलाफ FIR की मांग की है। उन्होंने लापरवाही करने वालों को सबक सिखाने की ठानी तो प्रशासन की बंद आंखे भी खुलीं। इसके बाद गुरुवार को तत्काल प्रशासन हरकत में आया और गड्‌ढा भर दिया और गिट्‌टी, रेत हटवाकर वीआईपी रोड को साफ करा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service