LatestNewsराजनीतिराज्य

गोहद ब्रेकिंग, मण्डी व्यापारी से 14.50 लाख की लूट

गोहद। मण्डी व्यापारी से मंडी गेट के बाहर 14.5 लाख की लूट, मंडी गेट के पास मण्डी तिराहे की घटना, व्यापारी राकेश सिंघल से हुई लूट, मदनपुरा पर स्कार्पियो गाड़ी से हई लूट, गाड़ी न डीएल 3 सीआर 1400 पंचर होने से गाड़ी छोड़ भागे लुटेरे, पुलिस मदनपुरा के पास तलाश कर रही है।

मंडी से 500 मीटर दिया वारदात को अंजाम
55 वर्षीय राकेश सिंघल पुत्र भीकाराम सिंघल निवासी इटायली गेट गोहद गल्ला व्यापारी है। इन दिनों मंडी में धान और सरसों की आवाक है। बुधवार सुबह व्यापारी श्री सिंघल ने मित्र गल्ला व धान मिल व्यापारी से 10 लाख रुपये उनकी मिल लिए। जबकि 4 लाख 48 हजार रुपये वह घर से लेकर आए थे। श्री सिंघल ने रुपये एक बैग में रखकर उसे स्कूटी के आगे रख लिए। कृषि मंडी से 100 मीटर पहले सड़क किनारे खड़े चार युवकों ने व्यापारी को रोक लिया अौर कट्टा अड़ाकर रुपये से भरा बैग मांगा। इसी दौरान वहां गल्ला व्यापारी कुलदीप गुप्ता आ गए। श्री सिंघल ने बैग श्री गुप्ता को थमा दिया। बदमाशों ने दूसरे व्यापारी श्री गुप्ता के सीने पर कट्टा लगा दिया तो उन्होंने बैग वापस राकेश को थमा दिया। बदमाशों ने व्यापारी कुलदीप गुप्ता को वहां से भगा दिया और श्री सिंघल को धक्का देकर बैग छीन लिया और पीछे खड़ी स्कार्पियो क्रमांक डीएल 3सीबीआर 1400 में बैठकर धमसा की तरफ भागने लगे। स्कार्पियो के आगे भाजपा का झंडा भी लगा था।

फायरिंग करते हुए खेतों में भागे बदमाश
घटना के बाद व्यापारियों ने ग्राम पलिया और मदनपुरा गांव के लोगों को फोन कर लूट की जानकारी देते हुए स्कार्पियो आने की सूचना दी। पलिया गांव के लोगों ने सड़क पर दो-तीन पटेला रख दिए। इसी दौरान स्पीड से आ रही स्कार्पियो एक पटेला को पार कर दूसरे से गुजरी तो ड्राइवर की दूसरी तरफ वाला अगला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। टायर फटते ही बदमाश गाड़ी से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बदमाशाें का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने कट्टे से फायर कर दिया। जिससे ग्रामीण वापस आ गए।

छह थानों की पुलिस खेतों में उतरी, ड्रोन से भी सर्चिंग की
बताया जाता है, कि वारदात की सूचना मिलते ही गोहद थाना टीआइ राजकुमार शर्मा तुरंत फोर्स के साथ बदमाशों के पीछे लग गए। पलिया गांव आगे बदमाशों की गाड़ी मिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश सरसाें की खेतो में भाग गए हैं। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिलते ही उन्होंने गोहद चौराहा, मौ, मालनपुर, एंडोरी और मेहगांव थाने की पुलिस को रवाना कर दिया। छह थानों की पुलिस खेतों में बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने एक ड्राेन कैमरे से भी करीब पांच किमी एरिया में निगरानी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet holiganbet alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş radissonbet gameofbet romabet betgit interbahis jojobet holiganbet grandpashabet meritking teosbet