गैंगस्टर राजू ठेहट का दिनदहाड़े हत्या राजस्थान के सीकर में, सड़को पर पुलिस अलर्ट

सीकर. राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेठ का सीकर में शनिवार की सुबह गैंगवार में हत्या कर दी गयी। कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने ठेहट को घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से अधिक गोली लगी थी। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिन्श्रा के अनुसार इस फायरिंग का एक बदमाश ने वीडियो भी बनाया। इधर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इसकी जिम्मेदारी अपने उपर ली है।
पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि बदमाश पंजाब और हरियाणा सीमा की ओर जायेंगे। इन बदमाशों के पीछे राजस्थान पुलिस है। पूरे प्रदेश भर में कड़ी सुरक्षा के आदेश दे दिये गये हैं। सभी एसएचओ को फील्ड में अलर्ट रहने के आदेश दे दिये गये हैं। पुलिस ने बताया है कि शहर के पिपराली रोड पर ठेहट का घर भी है। यहां हुई गोलीबारी में नागौर के एक व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक फायिरंग का वीडियो बना रहा था। इसलिये आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। इस एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच मंें चारों बदमाश दिखाई दिये है। इसमें वह हथियारों के साथ भागते हुए दिखाई दिये हैं।
पूरे राज्य की नाकाबंदी की गयी
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप समेत बड़े पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये औरडीजीपी के निर्देश पर पूरे राज्य की नाकाबंदी की गयी है। ठेहट की गैंग शेखावटी में काफी सक्रिय थी और आनंदपाल गैंक से भी उसकी दुश्मनी थी। आनंदपाल की मुठभेड के बाद भी दोनों गैंग में वर्चस्व की लड़ाई जारी थी।
भागने के दौरान दो बार बदली गाड़ी
सूत्रों के मुताबिक बदमाशों का मूवमेंट नीमकाथाना की तरफ हुआ था। हत्या के बाद वे गाड़ी से नीमकाथाना से होते हुए खेतड़ी गए और वहां गाड़ी बदल ली। सीकर से वे अल्टो लेकर भागे थे, खेतड़ी में उन्होंने अल्टो छोड़कर क्रेटा गाड़ी ले ली थी। इस दौरान भी उन्होंने फायरिंग की है। बदमाश उदयपुरवाटी से खेतड़ी थाना क्षेत्र के बबाई की ओर निकले। यहां पुलिस की नाकाबंदी होने की वजह से बदमाश गाड़ी वापस घुमाकर भागे। इस दौरान सामने से तीन चार अन्य गाड़ियों को आता देख फायरिंग कर नीमकाथाना की ओर भाग गए। जानकारी के अनुसार बबई के पास खनन क्षेत्र है। जो हरियाणा और राजस्थान की सीमा से सटा है। बदमाश हरियाणा भागने की फिराक में थे। क्रेटा गाड़ी का नंबर RJ 45 CH 1786 बताया जा रहा है। पुलिस ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर सीज कर दिया है। टोल नाकों पर पुलिसकर्मियों की कुल 20 टीम तैनात की गई है।
लॉरेंस गैंग ने लिया हत्या का बदला
राजू ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का है। गोदारा ने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें लिखा है कि ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था। जिसका बदला आज हमने इसे मारकर लिया है।

