Newsराजनीतिराज्य

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुग्ध एवं खाद्य पदार्थो की जांच हेतु लिए सेम्पल

ग्वालियर – कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड द्वारा बागेश्वर डेयरी बल्ला का डेरा, वैष्णो देवी डेयरी पता बल्ला का डेरा, रामेश्वर डेयरी बुर्जुग रोड डबरा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण सरगैयां ने शिवहरे डेयरी पता बुर्जुग रोड डबरा का निरीक्षण कर दूध दही एवं पनीर के नमूने लिये।
इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा द्वारा हजार बिस्तर हॉस्पीटल में संचालित कैण्टीन का निरीक्षण कर बेसन, पनीर और धनिया पाउडर के नमूने लिये गये । सभी लिए गए नमूनों को जाँच के लिए फूड लैब भोपाल को भेजे जायेंगे और जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *