Newsमप्र छत्तीसगढ़

कोहरे की 0 से 10 मीटर की विजिबिलटी में 5 ट्रक और 2 कारें टकरायी जिसमंे 2 की मौत 6 घायल

आगरा. थाना इरादत नगर में आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाये कोहरे से 7 वाहन आपस में टकरा गये। जिसमें एक के एक एक 5 ट्रक और 2 कारें आपस में टकरा गयी दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी और 6 से अधिक लोग घायल हो गये है।
विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक सिमट गयी
सड़कों पर सन्नाटा छाया है। विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक रह गयी है और 10 शहरों में बादल छाये हुए हैं। कोहरे का लखनऊ, भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर सहित 10 शहरों में कोहरे का असर है। 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवायें चल रही है। दिन में भी कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति बनी हुई है।
यूपी में पहाड़ों जैसी कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पारा सीजन में पहली बार 2.4°C रिकॉर्ड किया गया। यह शिमला और मनाली (2.6°C) से भी कम था। सोमवार सुबह बलिया, झांसी, गोरखपुर समेत 50 जिले घने कोहरे की चपेट रहे। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *