कोलकाता एसटीएफ के छापे में इमरान के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद हुए
कोलकाता. पार्क स्ट्रीट पुलिस थाना इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स के छापे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इमरान नाम के व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद हुए है हालांकि आरोपी इमरान भागने में सफल रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये सामान बरामद हुआ
जानकारी के अनुसार एसटीएफ मे पार्क स्ट्रीट थाना पुलिस के साथ क्षेत्र में एलीट रोड़ स्थित मोहम्मद इमरान नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। जानकारों के अनुासर 1.6245 करोड़ रुपए बरामद हुए है इसके अलावा सोने के गहने, 2 लैपटॉप और 2 स्मार्टफोन भी बरामद हुए है।
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
एसटीएफ इमरान के घर उपस्थित अन्य लोगों से पछताछ कर रही है। परिजन बरामद नकदी, आभूषणों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद बरामद हुई नकदी व आभूषणों को जब्त कर लिया है। पार्क स्ट्रीट पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है।

