प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई अहम ऐलान करने के साथ देश की जनता को सुझाव दे सकते हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग को लेकर देश की जनता को अलर्ट की भी संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। अपने देशवासियों से एक संदेश साझा करूंगा, आप जरूर जुड़ें। पीएम मोदी की ओर से राष्ट्र के नाम संदेश का विषय क्या होगा इसको लेकर अटकलें लगने लगी है। भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुयआत हुई है जब से प्रधानमंत्री कई दफा राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके है। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरूआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था इसके बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।

