कोरोना पर भाजपा से नाराज, कांस्टेबल ने लिखा चुनाव के समय ही कोरोना कम क्यो हो जाता, एसपी ने किया निलंबित
ग्वालियर. एक पुलिस कान्स्टेबल कोरोना के आंकड़ों को लेकर भड़क गया और उसने भाजपा पर अपनी भड़ास निकालकर गालियां लिख दी। पुलिस जवान ने लिखा है कि कोरोना चुनाव के समय ही क्यों कम हो जाता है। जब कोई त्यौहार और अन्य कार्यक्रम होतो बढ़ जाता है। उसका पेास्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना शनिवार की दिन की है। रात को ही एसपी ने उसे निलंबित कर दिया हैं।
धर्मेन्द्र पाठक कोतवाली में पदस्थ है
लश्कर कोतवाली थाने में तैनात धर्मेन्द्र पाठक कांस्टेबल के पद पर है। वह सोशल मीडिया पर एक न्यूज ग्रुप पर जुड़ा हुआ हे। शनिवार की दोपहर पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से बढ़ रहा कोराना एक पोस्ट आयी है। इस पोस्ट पर अचानक कांस्टेबल चिढ़ गया और उसने भाजपा लिखकर गाली लिख दी। जब उसे एडमिन ने समझाया कि यह सोशल ग्रुप है यहां अपनी अभद्र भाषा का उपयोग न करें। इस पर कांस्टेबल ने लिखा कि चुनाव आ गया तो अब कहा गया कोरोना। त्यौहार और अन्य कार्यक्रम में कोरोना बढ़ जाता है और इसके बाद एडमिन ने आरक्षक को ग्रुप से हटा दिया गया।
पोस्ट इतना वायरल हुआ तो एसपी के पास पहुंचा
कुछ ही मिनट में यह पोस्ट इतना वायरल हुआ कि ग्वालियर एसपी अमित सांघी के पास पहुंच गया और एसपी ने पोस्ट कोसंज्ञान में लेकर तत्काल मामले की जांच कराई। कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक की भूमिका गलत पायी गयी। इस पर एसपी ग्वालियर ने शनिवार की रात को जवान धर्मेन्द्र पाठक के निलंबन के आदेश जारी कर दिये। आदेश में साफ कहा है कि आरक्षक का आचरण कहीं से भी पुलिस नियमों और आचरण जैसा नहीं था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का उपयोग किया इसलिये उसे निलंबित कर लाइन भेज दिया गया हैं।

