ममता को चोट उनकी सुरक्षाकर्मियों की चूक की वजह से लगी- चुनाव आयोग
पश्चिम बंगाल. चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ था, आयोग ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी अलापन बंदोपाध्याय, स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे और अजय नायक की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया। यह संयोग ही है कि ममता चोटिल होने के बाद पहली बार बंगाल में रोड शो करने जा रही थी इससे ठीक पहले ही यह फैसला आया।
दो रिपोर्ट पेश की गई
रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग इस नतीजे पर पहुंचा है कि ममता को चोट उनकी सुरक्षा में चूक की वजह से लगी। मामले से जुड़े जानकारों के अनुसार स्टार प्रचारक होने के बावजूद ममता ने हादसे के वक्त बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहन रखी थी और न ही उनके काफिले के साथ कोई बख्तरबंद वाहन था यह उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों की ओर से हुई चूक थी। इससे पहले शनिवार को मामले में चुनाव आयोग के सामने दो रिपोर्ट पेश की गई। पहली रिपोर्ट सुबह बंगाल के चीफ सेक्रेटरी ने दी जिसमें ममता को लगी चोट का कारण कार का दरवाजा बताया गया इसके बाद देर शाम स्पेशल ऑब्जर्वर विवेक दुबे और अजय नायक ने भी अपनी रिपोर्ट सौंपी इसमें बताया गया कि नंदीग्राम में ममता के साथ हुई घटना एक हादसा था और उनके काफिले पर किसी भी तरह के हमले के कोर्ड सबूत नहीं मिले।

