कोरोना को लेकर मेला में उतरी प्रशासन की टीम
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला में कोरोना संक्रमण का बड़ा स्प्रेड माना जा रहा है। इसके पीछे मेले में देश भर से आए व्यापारी व दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी बताए गए है। ऐसे में मेले से कोरोना का फैलाव रोकना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है, लिहाजा प्रशासन की टीम अब मेला में पहुंच रही है। एसडीएम पुष्पा पुषाम बीते रोज मेला में पहुंची और कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर ग्वा.
महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को सात दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

