ग्वालियर में महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की सर्चिंग कर उन्हें 7 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा
ग्वालियर. कोरोना का खतरा बढ़ गया है, मार्च महीने के इन 14 दिनों में मरीजों का आंकड़ा 215 पर पहुंच चुका है। कोरोना की इस रफ्तार को थामने के लिए गृह विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का जिजर प्रशासन अब सख्ती से पालन कराने की तैयारी में है लेकिन महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की सर्चिंग कर उन्हें 7 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर टीम की तैनाती की जा सकती है।
इसके अलावा भोपाल और इंदौर से आने वाले भी ट्रेस किए जाएंगे। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है वहीं भोपाल और इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार के माथे पर सलवटें ला दी है जबकि ग्वालियर में भी अब हर दिन कोरोना के दो दर्जन मरीज सामने आ रहे है।
फिर दुकानों के सामने गोले बनाने होंगे
संक्रमण को रोकने के लिए बाजारो में सोशल डिसटेंस का पालन कराने के लिए गोले बनाए जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। अब वहीं दिशा-निर्देशों को एक बार फिर अमल में लाने के निर्देश दिए गए है और सभी दुकानों के संचालकों को अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य किया गया है।

