Uncategorized

कैलाशनगर स्थित होटल स्मार्ट हवेली इन में चल रहे सेक्स रैकेट में आपत्तिजनक अवस्था में दबोचे 2 युवक, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, और यूपी 7 कॉलगर्ल मिली

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित कैलाशनगर होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने शनिवार की रात 2.22 बजे दविश दी तो होटल के 2 रूम में 2 युवकों के साथ 2 कॉल गर्ल आपत्तिजनक हालत में मिली। जब पुलिस ने होटल के अन्य रूम की तलाशी ली तो एक अन्य रूम में 5 लड़कियां बैठी मिली है। जबकि एक लड़की होटल पर रिसेप्शनिस्ट का काम संभाल रही थी।
होटल से 8 युवतियां 2 कस्टमर समेत 3 अन्य युवक मिले है। यह युवतियां चंडीहगढ़, मेरठ, पंजाब, दार्जिििलंग, कोलकाता और पश्चिम बंगाल की है। सभी की उम्र 20 से 23 साल के बीच की है। जिन्हें देह व्यापार के लिये यहां लगाया गया था, पुलिस ने नेपाल की लड़की, होटल मैनेजर और 2 कस्टमर को गिरफ्तार कर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है जबकि शेष 7 लड़कियां को निगरानी में लिया है।
होटल से ये लोग पकड़े गए
पुलिस ने होटल से रिसेप्शनिस्ट अनीता सुनार निवासी नेपाल, कस्टमर नितिन उर्फ नीरज वर्मा निवासी न्यू विवेक नगर गोला का मंदिर, सौरभ वर्मा निवासी इंद्रमणि नगर मेला ग्राउंड और होटल कर्मचारी दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक्शन लिया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग कमरों से मिलीं 7 युवतियों को निगरानी में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के सिपाही को बनाया था कस्टमर
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना इलाके स्थित सिटीसेंटर स्थित कैलाश बिहार में होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस है। यहां काफी समय से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना को पुलिस मिल रही थी। जिस पर पुलिस कुछ दिन से इनपुट जुटाने में लगी थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पुलिस ने छापा मारने की प्लानिंग की । सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाने की टीआई दीप्ति तोमर को दविश की जिम्मेदारी सौंपी। सीएसपी हिना खान ने बताया है सैक्स रेकेट के संचालन के आरोप पहले भी दीपक शर्मा पकड़ा गया था इस पर पहले से एफआईआर दर्ज है। इस मकान को होटल में तब्दील किया गया है। मकान मालिक अमन मावई है अब यह देखना है कि दीपक शर्मा और अमन मावई के बीच क्या एग्रीमेंट है। उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
रात 2.22 बजे हैड कान्स्टेबल मानसिंह को कस्टमर बनाकर होटल में भेजा गया। जैसे ही कस्टमर होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा तो वहां बैठी युवती ने उससे आने की वजह पूछी। कस्टमर बने पुलिसकर्मी ने धीमी आवाज में माल मांगा। इसके बाद उसे एक घंटे का 1 हजार रूपये चार्ज लेकर लड़कियां दिखाई गयी। कस्टमर ने 500-500 रूपये के 2 नोट रिसेप्शन पर जमा किये और बुकिंग ले ली और इसके बाद उसने बाहर तैनात पुलिस टीम को इशारा दिया। जिस पर महिला इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव, दीप्ति तोमर ने अपनी टीम के साथ दविश दी।
होटल की रिसेप्शनिस्ट करती थी डील
पुलिस को होटल के रिसेप्शन पर नेपाल निवासी अनीता सुना बैठी मिली थी। यही सेक्स रैकेट को संचालित कर रही थी। होटल में आने वाले कस्टमर से डील यही करती थी। जब पुलिस का कस्टमर होटल में पहुंचा तो अनीता ने ही उससे डील की थी। उसमें 1 हजार रूपये में एक घंटे रूम के अन्दर जाने के लिये कहा था। पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है, युवतियों को दिल्ली से एजेंट के जरिये बुलाने वाली युवती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *