कैट के प्रदेश सचिव बनाये गये विवेक मिश्रा
ग्वालियर. रविवार को कंपू स्थित महावीर भवन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व्यापारिक संगठन द्वारा आयोजित होली उत्सव मिलन समारोह में भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तेज पाली विश्ष्टि अतिथि ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर की मौजूदगी और व्यापारियों से खचाखच भरे हॉल में भाजपा नेता विवेक मिश्रा को कैट का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर ने शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।
स्वच्छता की शपथ
कैट के होली उत्सव मिलन समारोह को शहर को साफ रखने के लिये स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। होली उत्सव मिलन समारोह में लगभग 500-600 व्यापारी उपस्थित रहें। होली उत्सव मिलन समारोह में सभी सदस्यों को चंदन से तिलक किया

