पांच प्रदेशों में मिली हार पर कांग्रेस में मंथन, गहलोत बोले राहुल को अध्यक्ष बनाये
नई दिल्ली. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के परिणाम आने के बाद फिर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कांग्रेस क लिये इस कठिन समय की तरह देखा जा रहा हैं और पार्टी अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस नेता एक बार फिर चर्चा करने लगे हैं। इस दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गांधी परिवार का बचाव करते हुए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की बात कहीं हैं।
नये सिरे से काम करना होगा
आज राहुल गांधी अकेले व्यक्ति हैं जो दमखम के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी जी का मुकाबला कर रहे हैं और पीएम नरेन्द्र मोदी को भी राहुल गांधी को टारगेट करके ही अपना भाषण शुरू करना पड़ता है और उसका अंत करना पड़ता है। आप समझ सकते हो कि इसका क्या मतलब है। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बारे में गहलोत ने कहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया जी समय से बुलाई है। वहां बैठकर हम चर्चा करेंगे हम लोग, पोस्टमार्टम भी होगा। आगे कैसे बढ़ना है, आगे नये से सिरे से कैसे काम करना है इस बारे में बात करेंगे। जहां कमी है, उसे दूर करेंगे।
कांग्रेस का कैडर घबराने वाला नहीं’
उन्होंने पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार पर कहा कि राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती हैं, उससे घबराना नहीं चाहिए। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यही भाजपा जो आज सत्ता में हैं, इनको 542 में से सिर्फ 2 लोक सभा सीटें मिली थीं वो भी दिन हमने देखा है। इसलिए चुनाव में हार-जीत होती रहती है, इससे घरबराने की जरूरत नहीं हैं. कांग्रेस का कैडर घबराने वाला नहीं हैं।

