केन्द्रीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ा
नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees) और पेंशनर्स को सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों (Dearness Allowance) के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। महंगाई भत्ता और डीआर में यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2023 से लागू होगी।
केन्द्र सरकार की कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर जनवरी 2023 से लागू होगीं और इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा। इस ऐलान से सरकार पर हर साल 12 हजार 815 करोड़ रूपये का वित्तीय भार पड़ेगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले से केन्द्र सरकार के लगभग 47,58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। महंगाई भत्ता में यह बढ़ोत्तरी 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गयी है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर सैलरी के हिसाब से देखें तो यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक-पे 1,8000 रुपये है, तो 38 फीसदी के हिसाब से 6,840 रुपये का महंगाई भत्ता बनता है. वहीं अब डीए 42 फीसदी होने के बाद कर्मचारी का डीए बढ़कर 7,560 रुपये हो जाएगा. अधिकतम बेसिक-पे के हिसाब से देखा जाए, तो 56,000 रुपये के आधार पर महंगाई भत्ता 21,280 रुपये बनता है. अब इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखा जाए, तो ये उछलकर 23,520 रुपये हो जाएगा. ऐसे में मिनिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये और सालाना 8,640 रुपये का लाभ होगा.

