दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम की खबर, एयरपोर्ट पर जांच जारी
नई दिल्ली. दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट में बम होने का धमकी भरी कॉल आया है, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है। बम की धमकी के बारे में कॉल मिलने पर एयरलाइन के अधिकारियों ने बोर्डिंग को रोककर बम दस्ते को बुला लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि “उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली की फ्लाइट में बम होने के बारे में एक कॉल आया है, जिसके बाद सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट पर पूरी फ्लाइट की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन SOP के अनुसार सुरक्षा ड्रिल का पालन किया जाएगा।
बम की सूचना के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले सोमवार यानी 9 जनवरी को मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। हालांकि जांच के बाद फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था, जिसके बाद अगले दिन मंगलवार को दोपहर फ्लाइट को रवाना किया गया था। इसके कारण यात्रियों को लगभग 10 घंटे तक एयरपोर्ट में रहना पड़ा था।

