Latestराज्यराष्ट्रीय

किलागेट पर होगी फसाड लाइटिंग, पर्यटकों के हिसाब से विकसित होगा सराफा बाजार

ग्वालियर. किले पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए उपनगर ग्वालियर स्थित किलागेट पर आकर्षक फसाड लाइटिंग कराई जाएगी। 12 मीटर चौड़े इस चौराहे पर पर्यटकों की गाड़ियों के लिए कोई रुकावट न हो, इसके लिए आस-पास की दुकानों के आगे लोहे की जालियां लगाई जाएंगी ताकि अस्थायी अतिक्रमण ट्रैफिक की रफ्तार न रोके। सराफा बाजार को दिल्ली के बाजारों की तर्क पर विकसित कराया जाएगा।

किले पर सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय व राज्य पुरातत्व विभाग के अफसरों के साथ जिला व नगर के अधिकारियों की बैठक होगी। विशेषज्ञों से बात कर किले पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कराया था। इसमें पुरतत्वविद् केके मोहम्मद, आईआईटी टीएम के डायरेक्टर आलोक शर्मा और रमाकांत चतुर्वेदी ने पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार, उनके खानपान- मनोरंजन व ट्रैफिक की बाधाओं को दूर करने के सुझाव दिए थे। कन्याल ने कहा कि किले पर पर्यटकों के पहुंचने के लिए उरवाई गेट के रास्ते का इस्तेमाल होता है। हम किलागेट चौराहे को भी इस तरह विकसित कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *