काहे का सिंधिया का गढ़ बोली बसपा विधायक रामबाई, भाजपा में टिकट बिकते हैं न कि बसपा में

ग्वालियर. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम की 89वीं जयंती के मौके पर पार्टी ने एमपी में चुनावी अभियान का आरंभ कर दिया गया है। इस अवसर ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सीहोर में कार्यक्रम किये गये है। ग्वालियर की आमसभा मे बीएसपी नेता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जम बरसे। खासकर विधायक रामबाई ने सिंधिया के लिये बड़ी बात कह दी। उन्होंने ग्वालियर को लेकर कहा है कि काहे का सिंधिया का गढ़ है। उन्होंने कहा-बीजेपी में टिकट बिकते हैं। ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर आयोजित बहुजन समाज पार्टी के सम्मेलन में निवाड़ी के भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश प्रताप सिंह राठौर ने भी बीएसपी की सदस्यता ली।
बीएसपी विधायक रामबाई बोली कि
यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रामबाई से पूछा कि ग्वालियर सिंधिया का गढ़ है। यहां बसपा चुनाव में कैसे आगे बढ़ेगी? इस पर विधायक रामबाई का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि ‘‘काहे का सिंधिया का गढ़, यह जनता का गढ़ है। सिंधिया ने कौन जनता के लिये दल बदलो है, वह तो अपने लिये पार्टी बदले हैं। अपने हित के लिये दल बदल कर दूसरी पार्टी में चले गये, काहे का गढ़। जनता जब करवट लेती है तो अच्छे अच्छों को धूल चटा देती हे। सिंधिया क्या हरे नहीं? दूसरी पार्टी में जाकर पहले की पार्टी की बुराई करने लगे। ऐसा काम ही क्यों करो कि अपनी पहली पार्टी की बुराई करनी पड़े, इसलिये अपनी ही पार्टी में रहो, वह बढि़या है।
सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BSP
विधायक रामबाई ने दावा किया कि बसपा प्रदेश में सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। सभी पर बहुमत मिलेगा। यदि बहुमत नहीं भी मिलता है, तो यह तो पक्का है कि हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने भी बसपा की सरकार बनाने का दावा किया। गौतम ने कहा कि जनता का हमें समर्थन मिल रहा है। बसपा बड़ी पार्टी है। प्रदेश में इस बार बसपा के पास ही सरकार बनाने की चाबी होगी।
APP का MP में वजूद नहीं
विधायक रामबाई से जब पूछा गया कि तीसरे दल के रूप में आम आदमी पार्टी ने हुंकार भर दी है। इस पर रामबाई का कहना था कि आप का अभी मध्य प्रदेश में वजूद नहीं है। कहीं भी दो से तीन हजार वोट से ज्यादा नहीं मिल रहे। अभी उन्हें समय लगेगा, लेकिन बहुजन समाज पार्टी इस बार सत्ता की चाबी अपने पास रखेगी।

