कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में विस्फोट, एक अधिकारी और एक सैनिक शहीद
जम्मू कश्मीर. राजौरी जिले के नौशेरा-सुंदरबनी सेक्टर में शनिवार शाम एक विस्फोट में एक अधिकारी सहित भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में हुए एक अज्ञात रहस्यमय विस्फोट में भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई हालांकि विस्फोट की सही प्रकृति कर अभी पता नहीं चला है।
राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ एक अग्रिम चौकी पर गश्त करते हुए सेना की टीम ने एक बारूदी सुरंग पर कदम रखा। अधिकारियों ने गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों द्वारा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के इस्तेमाल की संभावना से इंकार नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि विस्फोट में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

