Uncategorized

कलश उठाने का पुण्य तुलसी पूजा के समान फलकारी: कौशिक महाराज

शिव लोक धाम फूलबाग मैदान में शिवमहापुराण कथा आज से

ग्वालियर। विश्व जागरण मानव सेवा संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 14 से 23 मई तक आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के लिये आज सनातन धर्म मंदिर अचलेश्वर मार्ग से गाजे-बाजे-बैण्ड बाजों व आतिशबाजी के साथ भव्य कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा में कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार शिवमहापुराण ग्रंथ अपने सिर पर रखकर आगे चल रहे थे। यात्रा में शिवमहापुराण कथा वाचक कौशिक महाराज रथ पर सवार रहें। उनके दर्शन एवं आर्शीवाद के लिये पूरे यात्रा मार्ग में श्रृद्धालुओं में होड़ मची रही। यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर इंदरगंज चौराहा, जयेन्द्रगंज, नदी गेट, गुरूद्वारा, डी.डी. माॅल होते हुये कथा स्थल शिव लोक धाम फूलबाग मैदान पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आमजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
यह भी बता दे कि यह कथा एक लाख गौवंश के आश्रय के लिए की जा रही है। आज सायं 5 बजे हजारों की संख्या में महिलायें पीले वस्त्र धारण कर सनातन धर्म मंदिर पर एकत्रित होकर वहां से सर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुई। चारों तरफ जय भोलेनाथ के जयकांरे गूंज रहे थे।
कथा स्थल पर यात्रा पहुॅचने के बाद शिवमहापुराण कथा वाचक कौशिक महाराज ने श्रृद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि इस आयोजन के प्रमुख संयोजक बनने का सौभाग्य विधायक सतीश सिकरवार को प्राप्त हुआ है। जिन माताओं को कलश उठाने का सौभाग्य मिला है, उन्हें प्रभु का धन्यवाद देना चाहिए, कलश उठाने का पुण्य तुलसी पूजा के समान फलकारी है। उन्होंने कहा कि वृदांवन में विश्व का सबसे बडा गौ सदन बन रहा है, जिसमें एक ही छत के नीचे 1 लाख गौवंश को स्थान मिलेगा, अभी यहां संख्या 20 हजार है। उन्होंने शिवमहापुराण कथा का महत्व के बारे में भी बताया। यह संपूर्ण आयोजन गौवंश की सेवा के लिये किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि कथा की तैयारियों में थोडा बिलम्व हो गया था, क्योंकि देश में जिस तरह के हालत थे। उसके कारण आयोजन होगा या नहीं फैसला नहीं हो पा रहा था, लेकिन कल तक व्यवस्थायें पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर वासियों के लिये बडी सौभाग्य की बात है कि श्री कौशिक महाराज के मुख से शिवमहापुराण कथा का श्रृवण होगा।

कथा आज
शिवमहापुराण कथा 15 मई से 23 मई तक प्रतिदिन अपरान्ह 3 से सायं 7 बजे तक फूलबाग मैदान पर होगी। पेयजल, शर्बत आदि की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş alobet alobet giriş alobet güncel giriş jasminbet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet casibom holiganbet jojobet marsbahis grandpashabet jojobet casibom