Newsमप्र छत्तीसगढ़

कंपकंपाती सर्दी में राहगीरों को अलाव का सहारा

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों एवं आश्रय स्थलों पर राहगीरों को सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए लगातार अलाव जलाए जा रहे हैं। जिससे आम नागरिकों को सर्दी से राहत मिल सके।
नोडल अधिकारी पार्क ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बढ़ती सर्दी से शहर के नागरिकों को राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के लिए निर्देश दिए गए है। उसी क्रम में पार्क विभाग द्वारा शहर में अनेक सार्वजनक जगहों एवं चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
जिसमें आज रेलवे स्टेशन के दोनो ओर, डीबी मॉल बस स्टैंड, फूलबाग चौराहा, अचलेश्वर मंदिर, जेएच हॉस्पिटल, जच्चा खाना मुरार, सिविल अस्पताल हजीरा, बारादरी चौराहा, सात नम्बर चौराहा, मुरार थाना, बहोडापुर, हजीरा चौराहा, जीवाजीगंज पुलिस चौकी, 1000 बिस्तर अस्पताल, कमलाराजा अस्पताल, मांडरे की माता रैन बसेरा, महाराज बाड़ा सहित सभी रैन बसेरे हॉस्पिटल आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet