Newsराष्ट्रीय

औरंगजेब आदर्श मानने वाले MLA अबू आजमी को UP भेजिये ढंग से कर देंगे इलाज-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. उत्तरप्रदेश विधान परिषद् में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया और साथ ही कुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधते है उन्होंने कहा है कि दुनिया भर की मीडिया ने महाकुंभ की तारीफ में कसीदे पढ़े। लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ कमी ही दिखाई दी।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा है कि सपा उसे आदर्श मानती है। जो भारत के लोगों पर जजिया लगाता था। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिये। पता नहीं उसका साथ देने की क्या मजबूरी है। ऐसे लोगों को यूपी भेजना चाहिये, यहां ढंग से इलाज होता है।
सीएम ने कहा है कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गयी है। इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था-खुदा करें ऐसी औलाद किसी को न दे । आप जाइये शाहजहां की जीवनी पढ़ लीलिये। औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था। खुदा करें, ऐसी औलाद किसी को न दे। आप जाइये शाहजहां की जीवनी पढ़ लीजिये। औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था। वह भारत का इस्लामीकरण करने आया था। कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नहीं रखता।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *