ऑफिस से घर लौट रहे युवक के सिर पर बोतल मार कर रोका और कट्टा अड़ाकर लूटी ली मोटरसाईकिल
ग्वालियर. बदमाशों के हौंसले कितने बुलन्द है, इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को 2 बदमाशों ने एक युवक के सिर पर बोतल मारकर पहले उसे घायल कर दिया और फिर उसे कट्टा अड़ाकर मोटरसाईकिल लूट कर ले गये। घटना कृषि कॉलेज के पास की है। जैसे तैस स्वयं को संभालकर युवक गोला का मंदिर थाने पहुंचा। लेकिन यहां पर उसे घटनास्थल पड़ाव थाने का कहकर लौटा दिया। पड़ाव थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला
मुरार थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय कुणाल पुत्र कन्हैयालाल गोलारिया डेल कम्पनी के सराफा बजार स्थित शोरूम में नौकरी में काम करता है। सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 10.30 बजे शोरूम से वह घर के लिये निकला था। ज बवह सैनिक पेट्रोल पम्प और जनमित्र केन्द्र कार्यालय के आगे एग्रीकल्चर कॉलेज की बाउण्ड्री के सामने पहुंचा तो कुणाल को घर से फोन आया। मोटरसाईकिल एमपी07 एमक्यू 4125 को सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। इसी बीच 2 बदमाश पीछे से आये और सिर पर शराब की बोतल मारी। वह संभलता, उसससे पहले ही एक बदमाश ने उसके छाती पर कट्टष अड़ा दिया। बदमाशों ने उसे धमकी जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाईकिल लूट कर भाग गये।
ऐसा था बदमाशों का हुलिया
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि दो बदमाशों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच थी जिसमें एक बदमाश मुंह पर मंकी कैप लगाये था व बदल पर काले रंग की जैकेट पहुने हुए था। जबकि दूसरा बदमाश सफेद रंग का स्वेटर पहने हुए था। बोलचाल से वह स्थानीय लग रहे थे पुलिस ने हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

