मेरे ससुर लालजी ने पिता अनूप तोमर की हत्या करवाई-काजल
ग्वालियर (भिण्ड). देर रात को बिना बताये घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर अनूप तोमर का सोमवार की सुबह अजीतपुरा के पास सिकरौदा नहर में पड़ा हुआ है, पुलिस अनूप की मौत को संदिग्ध मानकर चल रही है जबकि घटनास्थल पर बॉडी देखने से ही पता चल रहा था कि हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया गया है। जबकि मृतक की विवाहिता बेटी ने अपने ससुर पर हत्या के आरोप लगाये हैं।
क्या है पूरा मामला
बेटी कहना है कि मेरे ससुर ने व्यापार के लिये पिता से 50 लाख रूपये उधार लिये थे, पिता ने जब अपने रूपये मांगे तो उन्होंने प्रताडि़त कर उसे घर से निकाल दिया और मेरे पिता की हत्या करा दी। सिविल लाईन थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। वहीं परिजन की हत्या का केस दर्ज करने की जिद के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, संभवत5 मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। थाना सिविल लाइन के टीआई विनय यादव ने बताया कि अनूप तोमर पुत्र रामअवतार निवाही अम्बाह बायपास रविवार की रात 1 से 3 बजे केबीच परिजन को बिना बताये घर से निकल गया था। सुबह जब अनूप की पत्नी, जागी तो वहह बिस्तर पर नहीं थे।
जब अनूप की तलाश की गयी तो उनका शव अजीतपुरा के पास सिकरौदा नहर में पड़ा हुआ, थाना सिविल लाईन पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रॉपर्टी डीलर की बेटी काजल 21, ने अपने ही भोपाल में रहने वाले पत्थर खदान संचालक ससुर लालजी कुशवाह पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया हैं।
ससुर ने व्यापार के लिये 50 लाख रूपये उधार लिये थे-काजल
प्रॉपर्टी डीलर अनूप तोमर की बेटी काजल ने बताया कि मेरे ससुर लालजी कुशवाह निवासी भोपाल पत्थर खदान चलाते थे। डेढ वर्ष पूर्व मेरे ससुर ने पिता से 50 लाख रूपये व्यापार बढ़ाने के लिये उधार लिये थे। जब पिता ने अपने रूपये मांगना शुरू किये तो पति शिवम सिंह व ससुर लालजी मुझे प्रताडि़त करने लगे। एक वर्ष पूर्वमैं ससुराल से मायके लौट आई। कई बार पापा ने ससुर से रूपये मांगे तो उन्होंने धमकी दी कि भाड़े के गुण्डों से तेरी हत्या करवा दूंगा।

