एमके सिटी में लगी आग, जान बचाने चौथी मंजिल से कूंदे 5 घायल, 5 बिल्डर्स पर एफआईआर दर्ज
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित एमके सिटी में तड़के सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आग भड़की मौके पर प्रत्यदर्शी ने बताया कि शाम 7 बजे स्वीपर नीचे बैसमेंट खाना रही तो उसका धुआं निकलते देखा और वहीं बेसमेंट में लकड़ी के मटेरियल से आग लगने की वजह बताई। यह आग सुबह 3.40 बजे भड़की आग इतनी विकराल थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिये बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूंद गये। जिसमें 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मल्टी निवासियों की ओर से 5 बिल्डर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। फ्लैट में रहने वालों ने सुबह एफआईआर की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम भी कर दिया था। इसके बाद मौके पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रधुम्नसिंह तोमर, निगमायुक्त संदीप माकिन, एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार शिवानी पांडे, सीएसपी रत्नेश तोमर, सीएसपी पुष्पा प्रजापति, टीआई केपी सिंह, आरआई होतम सिंह यादव, भाजपा नेता उपेन्द्रसिंह बैस, मदन बाथम, पुनीत शुक्ला और ज्ञानेश भदौरिया आदि मौके पर सहयोग किया।
दो फ्लैट मालिकों सी ब्लॉक के नये फ्लैट में शिफ्ट किया
विकराल आग से क्षतिग्रस्त हुए फ्लैट नम्बर 104 राजीव कुमार और 405 फ्लैट ओपी गुप्ता के फ्लैट का सामन सी ब्लॉक में बने फ्लैट में शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर ने कहने पर राजीव कुमार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी।
घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया
अपोलो डॉक्टर श्रीमति प्रियम्दा भसीन ने बताया कि पहली नजर में मल्टीपल फ्रैक्चर है इनकी जांच की जा रही है यह फौरीट्रॉमा का केस है जिसमें दो लोगों को भर्ती किया गया जिसमें ओपी गुप्ता और उनकी पत्नी डॉली गुप्ता और इनके अलावा छात्र था जिसके घुटने में चोट थी उसको दवाई देकर उसकी छुट्टी कर दी गयी है।
बेंसमेंट रखे समान को किया जब्त
निगमायुक्त के आदेश पर बेंसमेंट रखे बिल्डिंग मटेरियल को जब्त कर लिया है जब्त मटेरियल को नगरनिगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पांच लोगों पर हुई एफआईआर
एमके सिटी सोसायटी की ओर सिरोल थाने में बिल्डर्स केशव अवस्थी, राघवेन्द्र अवस्थी, राकेश कुशवाह, दिनेश कुशवाह और सोनेश राजदेव के खिलाफ धारा 308 के तहत लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का कैस दर्ज किया गया है।

