प्रधुम्नसिंह तोमर के भाई के होटल ऋतुराज में लगी आग से 1 करोड़ रूपये का नुकसान
ग्वालियर. पुरानी छावनी तिराहा स्थित रेस्टारेंट में सुबह तड़के 5.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग की खबर आयी है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर के भाई सत्येन्द्र तोमर का होटल है। इसमें लगभग नीचे पूरा रेस्टारेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है जिसकी कीमत लगभग 90-95 लाख के आस पास बताई जा रही है। इस आग पर काबू पाने में 8 फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने पानी डाला तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। जब आग लगी तो सुबह स्टाफ मौजूद था जिसने रेस्टारेंट संचालक सत्येन्द्रसिंह तोमर को सूचना तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को बताया।
लगभग 1 करोड़ का नुकसान, नीचे का पूरा रेस्टारेंट जल कर राख
रेस्टारेंट संचालक सत्येन्द्र तोमर ने बताया जैसे ही आग लगने की सूचना मुझे स्टाफ ने दी तो मैंने तत्काल फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दी जब तक मैं मौके पर पहुंचा तो आग का बिकराल रूप था फायरब्रिगेड का आग पर काबू पाने लगभग 2 घंटे लगे। हालांकि अभी तक ऊपर कितना नुकसान हुआ अभी हिसाब लगा रहे हैं। लेकिन नीचे का पूरा रेस्टारेंट जल कर राख हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल का संचालक प्रघुम्नसिंह तोमर के छोटे भाई सत्येन्द्र सिंह ‘‘बबलू’’ करते हैं। मौके पर नगरनिगम आयुक्त संदीप माकिन, सीएसपी रवि भदौरिया, टीआई पुरानी छावनी राजीव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

