इंडियन ऑयल डिपो मे बम था, 15 मिनट में पहुंचा बम स्क्वॉड टीम
ग्वालियर. दोपहर 12.30 बजे फोन पर सूचना रायरू स्थित इंडियन ऑयल डिपो मे बम रखा हुआ है इससे डिपों में हड़कम्प मच गया है। पुलिस द्वारा बम स्क्वॉड को सूचना दी गयी। इसके तत्काल बाद बम स्क्वॉड टीम को इंडियन ऑयल डिपो के लिये रवाना कर दिया गया।
बम स्क्वॉड की टीम महज 15 मिनट में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)के डिपों में पहुंचने पर तलाशी ली गयी डिपो में बम रखा हुआ था इसके बाद बम स्क्वॉड का लीड कर रहे इंस्पेक्टर अजय पाराशर समेत 10 सदस्यीय टीम ने बम ढूढकर बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। इसके बाद पता चला कि यह तो पुलिस बल और बम स्क्वॉड की सजगता परखने के लिये मॉक ड्रिल आयोजित की गयी थी। वैसे भी समय-समय पर पुलिस की सजगता परखने के लिये मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है। मॉक ड्रिल के उपरांत बम स्क्वॉड द्वारा डिपो के कर्मचारियों को जागरूकता की दृष्टि से समझाया गया गया कि भविष्य में अगर बम मिलता है तो डिपो के कर्मचारियों को उस वक्त करना चाहिये।

