Uncategorized

आवासीय पट्टे मिले तो मोहना की महिलायें बोलीं यह हमारे लिए रक्षाबंधन का उपहार है 

ग्वालियर / सुमन, रचना, पूजा व रुकमणि आदिवासी को आवासीय जमीन के मालिकाना हक के पट्टे मिले, तो ये सभी बोलीं कि आज हमें मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के उपहार के रूप में आवासीय जमीन का मालिक बनाया है। मौका था जिले की नगर परिषद मोहना में मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना के तहत आयोजित हुए पट्टा वितरण कार्यक्रम का । इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोहनसिंह राठौर एवं कलेक्टर रुचिका चौहान ने कुल 434 महिलाओं व पुरुषों को पट्टे सौंपे। इस अवसर पर नगर परिषद भितरवार के अध्यक्ष राधाकृष्ण धाकड़ व उपाध्यक्ष शहनाज सहित अन्य पार्षद व जनप्रतिनिधिगण एवं एसडीएम मंचासीन थे।
नगर परिषद मोहना के 434 हितग्राहियों को आवासीय जमीन का मालिक बनाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घाटीगाँव, मोहना व भितरवार क्षेत्र में विकास के नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा घाटीगाँव व मोहना क्षेत्र की एक हजार बीघा जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। भितरवार व घाटीगाँव में 46 करोड़ रूपए की लागत से 2 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसी तरह 18 करोड़ रूपए की लागत से आईटीआई महाविद्यालय का निर्माण भी सरकार करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş