अवैध शराब की तस्करी में बदमाश को कार सहित गिरफ्तार
ग्वालियर थाना बहोड़ापुर पर 14सितम्बर को थाना प्रभारी प्रशांत यादव को सूचना मिली कि अवैध शराब की खेप आने वाली है। सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर एएसआई सुदीप सिंह परमार, आरक्षक धर्मेन्द्र तोमर, अभिषेक शर्मा, अर्जुन सिकरवार, अनूप गुर्जर को सूचना की तस्दीक हेतु रवाना की गयी तभी पुलिस टीम को सरकारी मल्टी सागरताल के पास लाल रंग की एक स्विफ्ट कार एमपी07-ईए-2601 आती दिखी। जो पुलिस को आता देख कार में से एक व्यक्ति निकल कर भाग गया तथा एक व्यक्ति को पकड़ लिया उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामू पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम किठोदा भितरवार हाल ए ब्लॉक मकान नं 102 सागरताल मल्टी को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि पकड़े गये आरोपी रामू से दूसरे व्यक्ति का नाम पूछा तो उसका नाम मोनू शिवहरे निवासी ग्वालियर का बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 18 पेटी देशी शराब कीमती 78हजार रूपये की जप्त की गयी।

