अमित शाह के दौरे में राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, विशेष महाकुंभ में होंगे शामिल और विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात
भोपाल. विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश में जनजातियों को साधना के लिये भारतीय जनता पार्टी का मेगा प्लान तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की यात्रा राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। आपको बता दें कि अमित शाह 24 फरवरी राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा में अमित शाह मैहर वाली माता शारदा के दर्शन के साथ ही कोल जनजाति महाकुम्भ में शामिल होंगे। इस बलीच वह विंध्य की धरती को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं।
इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को खजुराहों से हेलीकॉप्टर के द्वारा सतना के मैहर पहुंचेंगे। यहां वह मां शारदा का पूजन कर आर्शीवाद लेंगे। इसके बाद वह सतना में सबरी जयंती पर आयोजित कोल जनजाति महाकुम्भ में शामिल होंगे। जनसभा को भी संबोधित करने के बाद अमित शाह सतना के मेडीकल कॉलेज कैम्पस में मेडीकल कॉलेज का उद्घाटन एवं दौरा करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह का शेड्यूल हुआ जारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 फरवरी को दोपहर 12:25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे
यहां से दोपहर 12:55 बजे सतना जिले के मैहर हेलीपेड पहुंचेंगे
दोपहर 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे
दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे
शाह दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैहर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे
दोपहर को 3:15 बजे सतना में शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे
शाम 5:15 बजे सतना के मेडिकल कॉलेज कैंपस में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन एवं दौरा कर जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम 6:45 बजे सतना के ओम इंटरनेशनल होटल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे, यहीं रात्रि विश्राम करेंगे
अमित शाह 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे
प्रातः 10:45 बजे वो सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे
यहां से 10:50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे

