अमित शाह के दौरे में बदलाव, 25 मार्च को आएंगे MP
छिंदवाड़ा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे में बदलाव किया गया है। अमित शाह अब 25 मार्च को छिंदवाड़ा आएंगे। पहले शाह का दौरा 19 मार्च को प्रस्तावित था। यह दूसरा मौका होगा, जब अमित शाह छिंदवाड़ा आएंगे। इससे पहले वे पिछले चुनाव में पांढुर्ना में आमसभा को संबोधित करने आ चुके हैं।

