अभिनेता विक्रम गोखले का 82 वर्ष आयु में निधन, वेंटिलेटर पर थे अभिनेता
नई दिल्ली. अभिनेता विक्रम गोखले का 82 की आयु में निधन होगया है। अभिनेता ने पूणे स्थित अस्पताल में 26 नवम्बर की दोपहर अंतिम सांस ली। पूणे के बैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार दिया जायेगा। पिछले कुठछ दिनों से खबरें आ रही थी कि अभिनेता पूणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती थे। उनका उपचार चल रहा था। हालत थोड़ी नाजुक थी। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें रिवाइव करने की पूरा प्रयास कर रहे थे।
अस्पताल ने भी जारी किया था स्टेटमेंट
अस्पताल ने भी जो एक्टर के हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया था, उसमें लिखा था कि वह वेंटिलेटर पर हैं. जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं. आईसीयू में एक्टर का इलाज चल रहा है. पूरी तरह उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. एक्टर ने दम तोड़ दिया है.
दोस्त ने दिया था अपडेट
विक्रम गोखले के दोस्त राजेश दामले ने भी इसके बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि विक्रम की हालत नाजुक है और उनका निधन नहीं हुआ है. लेकिन कन्फर्म रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने आज दोपहर ही अस्पताल में अंतिम सांस ली. हालांकि, परिवार की ओर से इसपर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. न ही दोस्त राजेश दामले ने इसके बारे में जानकारी दी है.

