अब भारत में होगा रूस की कोरोना वैक्सीन का उत्पादन
नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही भारत में भी रूस में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन तैयार की जा सकती है। भारत की कई कंपनियों ने रूस द्वारा तैयार की गई कोरोना वायरस की (वैक्सीन स्पूतनिक वी) को लेकर रूचि दिखाई है। भारतीय कंपनियों ने (रसियन डायरेक्टर इंवेस्टमेंट फंड) से वैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के क्नीनिक्ल ट्रायल से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा है।
रसिया की पूंजी मुहैया कराने वाली कंपनी (रसियन डायरेक्टर इंवेस्टमेंट फंड) ने ही कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी के रिसर्च और ट्रायल की फंडिंग की है इसके साथ ही इस वैक्सीन की मार्केटिंग और एक्सपोर्ट के राइट भी (रसियन डायरेक्टर इंवेस्टमेंट फंड) के पास ही सुरक्षित है। रूस की यह कोरोना वायरस वैक्सीन वी विश्व की सबसे पहली रजिस्टर्ड वैक्सीन है।
माना जा रहा है कि अगर भारतीय कंपनियों और (रसियन डायरेक्टर इंवेस्टमेंट फंड) के बीच हुई बातचीत आगे बढ़ती है तो भारत में कोरोना वायरस की इस वैक्सीन का निर्माण किया जा सकता है। माना जा रहा है कि घरेलु इस्तेमाल के लिए इस वैक्सीन एक्सपोर्ट किया जा सकता है।
वैक्सीन के एक्सपोर्ट को लेकर भी चर्चा की गई
मास्को में भारतीय दूतावास से जुड़े जानकारों ने बताया कि भारतीय कंपनियां कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर आरडीआईएफ से लगातार संपर्क बनाए हुए है। भारतीय कंपनियों ने आरडीआईएफ से कोरोना वैक्सीन संबंधी फेज-1 और फेज-2 के ट्रायल की टेक्नीकल जानकारी की मांग की है जबकि इस संबंध में थर्ड कंट्री को वैक्सीन के एक्सपोर्ट को लेकर भी चर्चा की गई साथ में इसके घरेलू इस्तेमाल के लिए भी वैक्सीन के निर्माण पर बातचीत की गई।

