अपहृत छात्र को आरोपियों की कैद से पुलिस ने मुक्त कराया , 25 हजार के इनामी 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 गाजियाबाद में कर रहे थे नौकरी
ग्वालियर. अधारी के आठ हजार रूपये वसूलने के लिये युवक का अपहरण करने, उससे मारपीट कर 25 हजार रूपये जबरिया ट्रांसफर कराने वाला 5 हजार रूपये का इनामी बदमाश हरिद्वार से पकड़ा गया और वह वहां पर पण्डा बनकर छिपा हुआ था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 और आरोपी कुत्रू उर्फ करण राणा, गबरू उर्फ कुलदीप बघेल को गाजियाबाद और ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है, इन आरोपियों ने 5 महीने पहले घटना को अंजाम दिया था।
पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली कि 5 हजार रूपये का इनामी बदमाश आकाश राणा निवासी ग्राम चुरली वर्तमान में हरिद्वार में भारत माला चौक पर रूका हुआ है। इस पर थाना प्रभारी अमित शर्मा ने एक टीम हरिद्वार भेजी है। भारत माता चौक पहुंची टीम को आरोपी नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि आकाश वहां पर नाम बदलकर पण्डा की वेशभूषा में रह रहा है। वह फिलहाल दूसरे स्थान पर गया है। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया है।
फरियादी को कार में पटककर ले गये आरोपी
मुरार में युवक सौमिल शर्मा को 8 हजार रूपये की उधारी के विवाद पर आकाशस राणा, गबरू उर्फ कुलदीप बघेल और कुत्रू उर्फ करण राणा काकर में पटकर ले गये थे। अपहरण करने वाले आरोपियों ने कार में सौमिल से मारपीट कर 25 हजार रूपये भी ऑनलाइन अपने बैंक खाते में डलवा लिये थे और बाद में बदमाश सौमिल को छोड़कर भाग गये थे। सौमिल ने परिजन के साथ मुरार थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाकर रूपये छीनने का मामला दर्ज कराया था। तब से यह तीनों आरोपी फरार थे और एसएसपी ने इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस बोली
डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिकरवार ने बताया कि मुख्य आरोपी की सूचना मुखबिर ने दी। पुलिस टीम भेजी तो आरोपी मौके पर नहीं मिला। हालांकि तलाश करने पर आरोपी पकउ़ में आ गया। उसने पूछताछ में अन्य आरोपियों की लोकेशन बताई। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
दो और साथियों का पूछने पर आरोपी ने बताया कि कुत्रू उर्फ करण निवासी ग्राम चितौर वर्तमान में सिद्धेश्वर दनगर थाना ठाठीपुर, गाजियाबाद और कुलदीप बघेल ग्वालियर में ही नौक्री कर रहा है। इस पर एक पुलिस पार्टी गाजियाबाद भेजी गयी। वहां घेराबंदी का कुन्नू को पकड़ा गया और तीसरे साथी कुलदीप बघेल को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। तीनों पर 55 हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है।

