LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अंकेश ग्वालियर दक्षिण के होगें एक दिवसीय विधायक

लियर. बौनापन कभी आदमी की जिन्दगी पर इतना भारी पड़ सकता है कि उसके पास डिग्री होने के बाद भी दर-दर भटकना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मप्र के ग्वालियर शहर से सामने आया है। जहां 3 फीट7 इंच के 28 वर्षीय एमबीए पास युवक को रोजगार के लिये दर-दर की ठोकरने खानी पड़ी। हालांकि स्थानीय विधायक प्रवीण पाठक की सोशल मीडिया पोस्ट की मदद से अब उसके पास जॉब के कई ऑफर आ रहे हैं। प्रवीण पाठक ने उन्हें एक दिन का विधायक बनाने के लिये भी कहा है।
अंकेश ग्वालियर दक्षिण के होंगे एक दिवसीय विधायक
ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का पोस्ट के बाद अंकेश पूरे शहर में चर्चित हो गये। अंकेश कोष्ठी के लिये जॉब के ऑफर विधायक पाठक के पास आने लगे। जब उन्होंने यह अंकेश को बताया तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। ऐसा बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक अंकेश को एक दिवसीय विधायक बनाने जा रहे हैं।
विधायक से ऐसे हुई मुलाकात
अंकेश को मां के आधार कार्ड में उम्र का करेक्शना कराना था। लेकिन उनकी मां के जन्म का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसके लिये वह क्षेत्रीय विधायक से लिखित बोनाफाइड लेने पहुंचे थे। इस बीच विधायक को ने अंकेश से बात की तो पता लगा कि वह मैनेजमेंट का कोर्स किया है। गरीबी और प्रतिकूल हालात में भी उसने पढाई जारी रखी थी। लेकिन नौकरी नहीं मिल पायी। इस पर विधायक ने उसकी मदद की पहल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *