VISM ग्रुप ने किया कै. राजमाता का उनके जयंती पर पुण्यस्मरण

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ ने कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर उनका पुण्यस्मरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ इसके पश्चात् VISM के चेयरमैन डॉ. सुनीलकुमार सिंह राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कैलाशवासी राजमाता साहेब के आदमकद चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर VISM के चेयरमैन डॉ. राठौर ने कहा कि राजमाता जी का योगदान राष्ट्र एवं समाज के लिये बहुत विशिष्ट रहा है। महारानी से प्रांरभ होकर राजमाता एवं लोकमाता तक का उनका सफर सर्मपण एवं शिक्षा – चिकित्सा के क्षेत्र में किये गए कार्यो का स्वर्णिम इतिहास रहा है। राजमाता ने अपना राजनीतिक जीवन तब प्रांरभ किया जब सामान्तः महिलाओं की इस क्षेत्र में उपस्थिति बहुत कम थी। उन्होंने स्कूल कॉलेज और हॉस्पिटल खोलकर पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग को नई पहचान दिलवाई। VISM हॉस्पिटल राजमाता के सपनो के अनूरूप ही आगे बढ़ रहा है एवं गरीब ग्रामीण क्षे़त्रों में निःशुल्क शिविर का आयोजन कर रहे है। यह राजमाता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हम उनके बताऐं रास्ते पर भी चलने को कृत संकल्पित है। हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नए प्रतिमान स्थापित कर रहें है। डॉ. राठौर ने स्मरण किया कि अभी हाल ही में संसद द्धारा जो महिला आरक्षण बिल पास किया गया है वह राजमाता के महिला सशक्तिकरण विचारधारा की ही श्रृखला है इन्ही उद्देश्यों को लेकर हमने संस्थान की स्थापना की थी और आज उस पर तेजी से बढ रहें है। यह श्रीमंत राजमाता के प्रति सच्चा प्रेम है श्रद्धांजलि है।

